फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sowing seeds of new hope

Auraiya News: नई उम्मीद के साथ बोया बीज

Fri, 12 Sep 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 12 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sowing seeds of new hope
फोटो 12 एयूआरपी 20 किसान सुभाष चंद्र
अटसू। यमुना में जलस्तर तेजी से गिर रहा है। किसान खेतों पर पहुंचने लगे हैं। यमुना किनारे जिन किसानों की फसल बाढ़ में डूब गई थी। अब उन्होंने भगवान के नाम लेकर तीसरी बार बाजरा एक नई उम्मीद के साथ बोया है। गांव की स्थित धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील के गांव गौहानी कलां गांव जाने वाले रास्ते पर 100 मीटर दायरे में युमना का पानी करीब तीन फीट भरा है। शुक्रवार सुबह करीब 12:45 बजे गांव के रामस्नेही अपने रिश्तेदार को लेकर नाव से आते मिले। पूछने पर कहा अब समस्या धीरे-धीरे दूर हो रही है। गांव के अंदर पहुंचने लोग अपने-अपने कामों में लगे मिले। गांव पार कर यमुना किनारे पहुंचने पर सुभाष चंद्र राजपूत परिवार के साथ अपने खेत में सिंचाई करते मिले।
विज्ञापन

सुभाष ने बताया कि भगवान का नाम लेकर तीसरी नौ बीधा (कच्चे) में बाजरा बोया है। उम्मीद है कि इस बार मेहनत पर बाढ़ का पानी आड़े नहीं आएगा। इससे पहले जैसे ही बाजरा बड़ा हुआ था कि यमुना में आई बाढ़ ने पूरे मेहनत पर पानी फेर दिया था। इसी बीच गांव के मुकेश बाबू मिश्रा वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका 30 बीघा का चक है। इसमें आज भी बाढ़ का पानी भरा है। ऐसे में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
प्रति व्यक्ति सौ रुपये दिए जाने का मिला है आश्वासन
अटसू। गांव सिकरोड़ी निवासी नाविक बृजेश कुमार व ओम नारायन रोज गौहानी कलां के लोगों को सड़क पर भरे पानी के कारण नाव से पार कर रहे हैं। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के बाहर पहुंच जाते हैं। रात करीब 10 बजे वहां से चले जाते हैं। बताया कि रोजाना वह 50 लोगों की मदद कर रहे हैं। उनकी नाव में आठ लोग सवार हो सकते हैं। इसी हिसाब से तहसील के अधिकारी से रोजाना 800 रुपये दिए जाने का आश्वासन मिला है।

फोटो 12 एयूआरपी 20 किसान सुभाष चंद्र

फोटो 12 एयूआरपी 20 किसान सुभाष चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed