फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Southwestern winds once again heat up

दक्षिण पश्चिमी हवाओं ने एक बार फिर से बढ़ाई गर्मी

Wed, 16 May 2018 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 16 May 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
Southwestern winds once again heat up
बुधवार की रही तेज धूप से बचाव के लिए कुछ इस तरह की तैयारी - फोटो : amarujala

औरैया। दो-तीन दिन तक आई आंधी-पानी ने लोगों को गर्मी से राहत दिए जाने का काम किया है। लेकिन अचानक हवाआें में हुए परिवर्तन ने एक बार फिर से उमस व गर्मी बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान में लगातार तेजी देखने को मिलेगी। आने वाले तीन से चार दिनों के अंदर तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन


   मई माह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जिले के लोग बेहाल नजर आ रहे थे। पिछले दिनों आई आंधी व पानी से मौसम में ठंडक देखने को मिली थी। जिसका असर मंगलवार तक रहा। बुधवार को तापमान में तेजी देखने को मिली। बुधवार को पश्चिम दक्षिण हवाएं चलने से तापमान में तेजी देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


वहीं आद्रता 70 और 32 प्रतिशत रिकार्ड की गई। इसके अलावा हवाएं सात किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हैं। मौसम विशेषज्ञों ने अब तापमान में तेजी होने के आसार जताए हैं और तीन से चार दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचे की संभावना व्यक्त की। जिला चिकित्सालय के डाक्टर डॉ. शत्रुघन सिंह ने सलाह देते हुए बताया कि इस भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए घरों से कम निकलना ही उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जरूरी काम से निकलने वाले लोग अधिक से अधिक पानी की मात्रा का सेवन करें। घर से निकलने से पहले सिर में अंगौछा व टोपी जरूर लगाएं। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इस बीमारी से बचने के लिए धूप से आकर तुरंत पंखा व कूलर के सामने नहीं बैठना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed