फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sonam got first place in card making competition

कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में सोनम ने पाया प्रथम स्थान

Sat, 01 Jan 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sonam got first place in card making competition
फफूंद। कस्बे के श्री राधा कृष्ण महाविद्यालय कटरा मनेपुर में नववर्ष पर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बीएससी और बीटीसी संकाय की छात्राओं नें हिस्सा लिया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनम ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने तरह-तरह के ग्रीटिंग कार्ड बना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने केक काटकर नव वर्ष की खुशी का इजहार किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनम गुप्ता को मिला।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान पाल व तृतीय स्थान बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा को दिया गया। महाविद्यालय की प्रो. आकृति त्रिपाठी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया और प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर प्रोफेसर शैलेंद्र दुबे, शिवम प्रजापति, पवन कुशवाहा, आमिर खान, विवेक और अनुराग तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed