फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Solve the dispute of the way, get the bus stand completed

रास्ते का विवाद सुलझा बस अड्डे का निर्माण कराएं पूरा

Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Solve the dispute of the way, get the bus stand completed
26 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । निमार्णाधीन बस अड्डे का निरीक्षण करने के लिए कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता अधिकारियों संग पहुंचे। बस अड्डे के बीच से निकले रास्ते के कारण काम में तेजी न आने की बात स्थानीय अधिकारियों ने बताई। इस पर अधीक्षण अभियंता ने स्थानीय लोगों से बात कर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार शाम दिबियापुर के निमार्णाधीन बस अड्डे पर पहुंचे आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने अधिशासी अभियंता अभिषेक राज, सहायक अभियंता एमसी शर्मा, सहायक अभियंता अरविंद कुमार आदि के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा कर परिवहन विभाग को बस अड्डा हैंडओवर करने के निर्देश दिए। इस बीच स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बस अड्डे के बीच से एक रास्ता निकला है, जो बस अड्डे के पीछे रहने वाले लोगों के लिए आवाजाही का एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन

पीछे रहने वाले लोगों के लिए चहारदीवारी के पीछे रास्ता छोड़ा गया है, लेकिन वह रास्ता अभी बन न पाने के कारण बस अड्डे के बीच से निकले रास्ते पर लोग काम नहीं होने दे रहे हैं। इससे बस अड्डे का निर्माण कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिया कि आसपास के लोगों को समझा-बुझाकर बीच से गुजरे रास्ते की लेवलिंग बस अड्डे के अन्य स्थानों के लेवल के बराबर करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक पीछे का रास्ता नहीं बनता तब तक पीछे रहने वाले लोग इस रास्ते का प्रयोग करें। इससे उन्हें कोई परेशानी भी नहीं होगी और बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। बाउंड्री वॉल के पीछे छोड़े गए रास्ते के निर्माण के संबंध में उन्होंने बताया की बस अड्डे की ड्राइंग में यह सम्मिलित नहीं था। अब यदि जिला प्रशासन संस्तुति करता है, तो बजट की मांग कर रास्ते का निर्माण कार्य कराया जाएगा। बता दें कि बस अड्डे का निर्माण अक्टूबर 2021 तक पूरा होना था। पहले जलभराव के कारण निर्माण में विलंब होता रहा। फिर मिट्टी के लिए एनओसी न मिलने के कारण तीन माह तक काम बंद रहा।

निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता इंजीनियर पीके सिंह व अन्य। संवाद

निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता इंजीनियर पीके सिंह व अन्य। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed