{"_id":"62d45b5e5f4bd43ba5221c7e","slug":"soldier-hanged-under-suspicious-circumstances-death-auraiya-news-knp708087294","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूला फौजी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूला फौजी, मौत
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन चौराहे के पास स्थित नई बस्ती निवासी एक फौजी ने अपने घर के कमरे में पंखे से कपड़े के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।।
परिजनों मोहल्ले वालों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर फौजी को फंदे से उताकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया।
जालौन चौराहा नई बस्ती निवासी विकास कुमार (35) पुत्र बालकराम असम प्रदेश के डिबरूगढ़ में फौज में तैनात था। रविवार की दोपहर लगभग दो बजे उसने अपने घर के कमरे में पंखे से कपड़े के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना के समय पत्नी सपना उसके दो छोटे पुत्र मयंक व मानस घर के दूसरे कमरे में थे। फौजी के कमरा बंद करने की जानकारी पर पत्नी व बच्चों ने कमरा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खुल सका।
इस पर सपना ने अपने इटावा निवासी देवर व मोहल्ले वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार ने मोहल्ले के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर फौजी को फंदे से नीचे उताकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच मृतक का भाई इटावा निवासी विवेक भी अस्पताल पहुंच गया।
जानकारी पर प्रभारी कोतवाल एसआई सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि परिजनो ंके मुताबिक फौजी कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।