{"_id":"5eee52ec8ebc3e42f0553d9f","slug":"so-ke-khilaaf-gyapan-auraiya-news-knp5666677134","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष के विरुद्ध दिया ज्ञापन, मजिस्ट्रेट जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष के विरुद्ध दिया ज्ञापन, मजिस्ट्रेट जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। भाजपाइयों व नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से डीएम को ज्ञापन देकर फफूंद पुलिस की कार्यशैली की जांच कराने की मांग की गई। शनिवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा नेताओं के साथ जाकर डीएम अभिषेक सिंह से मिले और ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने डीएम को बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव हसनपुर में फफूंद पुलिस ने एक घर में छापा मारकर दो गोवंश व मीट सहित ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार व एक को फरार और दो गोवंश बरामद दिखाकर देर शाम मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन मीट गायब कर दिया था। वहीं दूसरी घटना शुक्रवार को कस्बे के ऐतिहासिक चौबे का तालाब में हुई जहां शिकारियों ने गुरुवार की रात तालाब में दवा डाल दी। तालाब में हजारों मछलियां मर गयी। जिसमें से तमाम मछली शिकारी ले गए और कुछ मछलियों को वहीं पर छोड़ गये जो सुबह मृत मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला, भाजपा मंडल फफूंद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, अनुज दुबे ने मजिस्ट्रेट जांच करवाकर थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।