फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Skanda Mata temple on the fifth day of Navratri Gunje Jaykare

नवरात्र के पांचवे दिन मंदिरों में गूंजे स्कंद माता के जयकारे

Wed, 25 Mar 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 25 Mar 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Skanda Mata temple on the fifth day of Navratri Gunje Jaykare

चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन देवी मंदिराें में स्कंद माता के जयकारे की गूंज सुबह से सुनाई पड़ी। देवी भक्तों ने मां को मनाने के लिए नारियल, चुनरी व घंटा चढ़ाकर मैय्या से मन्नतें मांगी। माता के मंदिरों में दिन रात पूजा-अर्चना जारी है। कई देवी मंदिराें में भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, भवन रंगीला मां का शेर पीला-पीला है, अंबे तू जगदंबे काली आदि देवी गीत मंदिरों में सुबह से सुनाई दे रहे है।


आर्य नगर स्थित काली माता मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित प्राचीन काली माई मंदिर, बनारसी दास मोहल्ला स्थित बड़ी माता मंदिर व बीहड़ी क्षेत्र में स्थित मां मंगला काली मंदिर में स्कंद माता के जयकारे की गूंज गूंजते रहे।
विज्ञापन




मंगला काली मंदिर में शहर के अलावा कन्नौज, जालौन, इटावा, कानपुर देहात आदि से श्रद्धालु जोर से बोलो जय माता दी जयकारे लगाते हुए मां मंगला काली माता के दरबार में चढ़ रहे थे। यहां जो भी श्रद्धालु आ रहे थे, उनके हाथों में जवारे और घंटा घड़ियाल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवी भक्त पैदल चलकर मां के दरबार पर पहुंचकर अपनी मुराद मांग रहे थे। चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिराें में भंडारे का आयोजन किया गया। देवी मंदिरों नवरात्रि के पर्व पर हजारों की संख्या में भीड़ जुट रही। वहीं देवी भक्तों ने अपने घरों में भी मैया को मनाने के लिए पूजा-अर्चना भी की।



घंटे घड़ियाल के साथ गूंजे मां के जयकारे- अजीतमल (औरैया)। चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन देवी भक्तों की भीड़ सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना के लिये उमड़ी रही।



स्कंद माता की आराधना के लिए मां-बहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। शीतला माता मंदिर, काली मंदिर, ध्यान मंदिर, बाबरपुर में संतोषी माता मंदिराें पर माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया।


जगह-जगह देवी गीताें के माध्यम से जयकारे गुंजायमान रहे। देर शाम मंदिरों मेें सामूहिक आरती का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed