फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six players will show their talent in table tennis in the state

Auraiya News: टेबल टेनिस में छह खिलाड़ी राज्य में दिखाएंगे प्रतिभा

Thu, 28 Aug 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Six players will show their talent in table tennis in the state
औरैया। कंचौसी से सटे बिझाई में राजकीय हाईस्कूल में टेबल टेनिस में महारत हासिल कर रहे छह खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। सभी खिलाड़ी स्कूल में इसकी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

अगले माह बरेली में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी का चयन हुआ है। टेबल टेनिस में बिझाई राजकीय स्कूल की टीम विजेता है। मंडल में भी बालक-बालिका वर्ग अंडर-19 में छात्र-छात्राएं मेडल जीत चुके हैं। अब उन्हें राज्य स्तर पर अपने हुनर का लोहा मनवाना है।
विज्ञापन

स्कूल के सहायक अध्यापक भूपदीप सिंह ने बताया कि चार बच्चे उनके स्कूल के हैं। जबकि दो छात्राएं दिबियापुर वैदिक इंटर कॉलेज की हैं। छात्राएं रोजाना 10 किमी. दूर बिझाई स्कूल आकर प्रैक्टिस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये छह बच्चे बरेली में नौ से 11 सितंबर को होने जा रही राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनकी तैयारी विधिवत चल रही है। उम्मीद है कि सभी बच्चे प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे ये खिलाड़ी
-वर्तिका राजपूत एवं आरती, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर, अंडर-19 बालिका वर्ग, अंशिका, राजकीय हाईस्कूल बिझाई, अंडर-19 बालिका वर्ग, अक्षय कुमार-अंडर-19 बालक वर्ग, विशाल कुमार एवं उमंग बाबू अंडर-17 बालक वर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed