फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six corona positives were found, total infected 31

छह कोरोना पॉजिटिव और मिले, कुल संक्रमित हुए 31

Mon, 20 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six corona positives were found, total infected 31
औरैया। जिले में कोरोना फिर से दस्तक दे चुका है। रविवार को जिले में छह कोरोना संक्रमित और मिले हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है। खासकर लोगों को अब भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य अधिकारी भी लोगों से मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को एक महिला समेत छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों के परिवार व आसपास के लोगों में इस बात की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले कोरोना संक्रमित मरीजों को दवा देकर होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी। इसके बाद संक्रमित के परिवार समेत आसपास के लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अजीतमल में दो, दिबियापुर में दो, एरवाकटरा में एक व सहार ब्लॉक में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जो सभी होमआइसोलेशन पर हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। जिले में फिर से संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, लोगों को भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed