फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sisters longevity pray for brothers

बहनों को मिले उपहार, भाइयों को लंबी उम्र की दुआ

Fri, 13 Nov 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 13 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sisters longevity pray for brothers
भैया दूज का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर हल्दी, चंदन से रोचना कर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया और गिफ्ट भी बांटे। भाइयों से गिफ्ट पाकर बहनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन


रिश्तों की पवित्रता का प्रतीक भैया दूज की खुशियां घर-घर दिखाईं दीं। सुबह से घरों में भैया दूज की तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर लगाकर उन्हे मिठाई खिलाई। बहनों का प्यार देख भाईयों ने उन्हे गिफ्ट दिया। खुशी के इस अवसर पर घरों में पकवान बने। जिसका सभी ने लुफ्त उठाया। फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार- कार्तिक शुक्ल द्वितीय के दिन भैया दूज मनाए जाने की परंपरा है।
विज्ञापन


कस्बा फफूंद में भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार- भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भैया दूज का त्यौहार घर-घर मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर मुंह मीठा कराया और उनकी आरती कर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। तहसील मुख्यालय पर सुबह से भैयादूज पर बहनों की भारी भीड़ रही। वहीं बहनों ने भैया के घरों पर जाकर माथे पर तिलक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिफ्ट में मिले मोबाइल और चाकलेट
भैया दूज पर भाइयों ने बहनों को उनकी मनपसंद गिफ्ट दिया। छोटे बच्चों ने अपनी बहनों को चालकेट और टाफियां दी। तो बड़े लोगों ने अपनी बहनों को सलवार सूट, मोबाइल आदि गिफ्ट दिया। सत्तेशवर मोहाल की प्रीति अवस्थी कहतीं है कि इस बार भइया ने गिफ्ट में मल्टीमीडिया मोबाइल दिया है। तो इसी मोहल्ले की पिंकी द्विवेदी कहतीं हैं कि भैया ने कल तक गिफ्ट सरप्राइज रखा था आज गिफ्ट में सूट दिया है।

फेसबुक, वाट्सअप से भेजी बधाइयां
भैया दूज में बधाई संदेश के लिए मोबाइल व कंप्यूटर का जमकर प्रयोग हुआ। बहनों से दूर भाईयों ने बहनों को भैया दूज की बधाइयां भेजी है। किसी ने फेसबुक पर फोटो समेत संदेश भेजा तो कोई ट्विटर पर भैया दूज की उपयोगिता बताता नजर आया। वाट्सअप के माध्यम से भाइयों ने बहनों को बधाइयां दीं हैं।


नहीं चले वाहन, भटकी सवारियां
औरैया। त्योहार के चलते औरैया शहर में सवारी वाहनों का टोंटा लगा रहा। औरैया, फफूंद रोड, दिबियापुर रोड के लिए सवारी वाहन सड़कों पर कम दिखे। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे ही हालात हाइवे पर नजर आए। भैया दूज के चलते प्राइवेट बस, मैजिक आदि सवारी वाहन सड़कों पर नहीं दिखे। मजबूरी में लोगो को दूसरे वाहनों से लिफ्ट लेनी पड़ी तो वहीं महिलाएं और बच्चे मुसीबत की इस घड़ी में घर तक पहुंचने के लिए ट्रकों में सफर करते देखे गए। सबसे खराब स्थिति बेला व सहार में दिखाई दी।यहां सुबह से लोगों को ककोर आने से लिए परेशान होना पड़ा। मजबूरी में महिलाओं को ट्रकों में सवार होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed