फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sikrodi and Badera roads are open, water still remains in Gauhanikalan

Auraiya News: सिकरोड़ी व बड़ेरा मार्ग खुले, गौहानीकलां में अब भी पानी

Fri, 12 Sep 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 12 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sikrodi and Badera roads are open, water still remains in Gauhanikalan
फोटो-12 एयूआरपी 16 गौहानी कलां रास्ते पर भरा। संवाद
अजीतमल। यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। सिकरोड़ी व बड़ेरा के रास्तों में भरा पानी उतर चुका है लेकिन गौहानी कलां मार्ग पर बाढ़ का पानी अब भी बरकरार है। यहां के रपटा पुल से एक किमी दायरे में पानी भरा है। इससे यहां शनिवार तक पानी उतरने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी ने विकराल रूप ले लिया था। इससे यमुना की तलहटी में बसे 10 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। सिकरोड़ी, बड़ेरा व गौहानीकलां गांव के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से डूब गए थे। हालांकि चार दिन से पानी लगातार घट रहा है। सिकरोड़ी व बड़ेरा में पानी नीचे उतर चुका है लेकिन गौहानीकलां के संपर्क मार्ग पर अभी भी पानी भरा हुआ है और आवागमन अवरुद्ध है। धीरे- धीरे पानी कम होने से यमुना पूरी तरह शांत हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों व प्रशासन को उम्मीद है कि इसी तरह पानी कम होता रहा तो शनिवार तक गौहानी कलां मार्ग का रास्ता खुल जाएगा। उधर, प्रशासन की ओर से बाढ़ का पानी उतरने के बाद जमा हुई गंदगी को साफ कराया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि अब यमुना का पानी बहुत कम हो गया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे जल स्तर 109.700 मीटर पर पहुंच गया है। गौहानी कलां को छोड़कर सभी रास्ते खुल गए हैं। गांवों की साफ सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed