फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sign board will be made on the cut of expressway coming towards Auraiya

Auraiya News: औरैया की तरफ आने वाले एक्सप्रेसवे के कट पर बनेगा साइन बोर्ड

Fri, 23 Feb 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sign board will be made on the cut of expressway coming towards Auraiya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर औरैया के लिए आने वाले कट पर जनपद का साइन बोर्ड लगाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश जारी किए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं वहां पर संकेतांक या यातायात नियमोंं से संबंधित साइन बोर्ड स्थापित कराएं। इससे राहगीरों को जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि गति को कम करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नियम विरुद्ध चलने वाले के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

यदि किसी की ओर से पुनरावृत्ति की जाती है तो उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की भी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने यूपीडा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एंबुलेंस व हाईड्रा दुर्घटना के समय तत्काल पहुंचे। इसके लिए सभी जरूरी संसाधन जुटाएं। साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था को भी यह निर्देश दिए की दुर्घटना के समय आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed