फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   si died in accident

बाइक सवारों को बचाने में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत

Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
si died in accident
दिबियापुर (औरैया)। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर गांव हर्राजपुर के सामने बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दिबियापुर थाने में तैनात दरोगा झांसी निवासी पवन कुमार यादव की मौत हो गई। वह विभागीय कार्य से ककोर मुख्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव हर्राजपुर के पास हुआ। कार पलटते ही तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आनन फानन क्रेन की मदद से कार को सीधा कर घायल को कार से बाहर निकाला। चेहरा बुरी तरह जख्मी होने से पहचान मुश्किल हो रही थी। बाद में पुलिस ने घायल की पहचान दिबियापुर थाने में तैनात दरोगा पवन कुमार यादव (38) पुत्र आजाद सिंह निवासी रजवाड़ा कोड़ी झांसी के रूप में की।
विज्ञापन

आनन फानन पवन को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन दिबियापुर स्थित विकास कुंज कालोनी में किराये के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी रमा यादव व बेटी अपर्णा यादव का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी शिष्यपाल, सीओ बिधूना, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल समेत कई थानों के दरोगा व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। झांसी निवासी परिजन चिचौली अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed