फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shrimad Bhagwat story started, Kalash Yatra came out

श्रीमदभागवत कथा हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

Fri, 04 Mar 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat story started, Kalash Yatra came out
फोटो-04एयूआरपी-31 पीतवस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कस्बा के आजाद नगर में स्थित शीतला माता मंदिर परिसर पर शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा पुराण का शुभारंभ हुआ। इससे पहले भव्य कलश यात्रा निकली गई।
विज्ञापन

कलशयात्रा सरस कथा वाचक आचार्य सतीश महाराज व पंडित आशू महाराज के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई। परीक्षित कृष्ण दीक्षित सिर पर भागवत पोथी व अन्य महिलाओं ने पीतवस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख यात्रा निकाली।

कलश यात्रा अजीतमल तिराहा से होती हुई सब्जी मंडी से गुजरने के बाद कथा पंडाल पर जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम आयोजक गोपाल ने बताया कि भागवत कथा दोपहर करीब एक बजे से शाम पांच बजे तक सरस कथा वाचक आचार्य सतीश अवस्थी के मुखार बिंद से और रात आठ बजे से 10 बजे तक रामकथा का गुणगान पंडित आशुतोष अवस्थी आशुजी महाराज द्वारा श्रोताओं को कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. उमेश दीक्षित, सोहन कृष्ण त्रिवेदी, दीपू दुबे, संटू, ओपी बाथम, जितेंद्र शर्मा समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed