फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shiva devotees gathered on the last day of Shiva Mahapuran Katha

Auraiya News: शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन उमड़े शिवभक्त

Thu, 08 Aug 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotees gathered on the last day of Shiva Mahapuran Katha
औरैया। दिबियापुर नगर के संजय नगर मोहाल की शिवमहापुराण आयोजन समिति के तत्वाधान में द्वादश ज्योतिर्लिंग समर्पित शिव महापुराण के अंतिम दिन गुरुवार को आचार्य रामसेवक तिवारी ने कथा सुनाई। कहा अहंकार का तूफान आता है, तो वह बड़ी-बड़ी हस्तियों को डुबा देता है।
विज्ञापन

कथा सुनाते हुए आचार्य रामसेवक तिवारी ने कहा कि संसार का मनुष्य कहीं पर भी जाकर बैठे किंतु जब वह शिवमहापुराण की कथा, सत्संग में आकर बैठ जाता है तो उसकी कीमत बढ़ जाती है। इसी प्रकार पारिजात, कनेर, समी, मंदार, धतूरा आदि पुष्प सब सस्ते हैं। इनकी कोई कीमत नहीं है। किंतु यही पुष्प जब महादेव को अर्पित हो जाते हैं तो वह सभी अनमोल बन जाते हैं।
विज्ञापन

एक स्त्री का बड़प्पन उसके संस्कार, श्रृंगार व परिधान से होता है। कहा कि जितना रह सकते हो अच्छी संगत में रहो। मनुष्य के भीतर निर्मलता, सादगी तभी आती है जब पूर्व के संस्कार हों। सच्चे मन से किया गया कीर्तन, स्मरण आपको कैलाश धाम तक खींच कर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि अहंकार का तूफान आता है तो वह बड़ी-बड़ी हस्तियों को डुबो देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा पूर्णाहुति पर दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ने आचार्य जी को पट्टिका पहनाकर आशीर्वाद लिया। वहीं सेहुद मंदिर के महंत राम प्रिय दास का भी दिबियापुर चेयरमैन के अलावा भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर ने पट्टिका पहनाकर आशीर्वाद लिया। आयोजकों ने बताया कि नौ अगस्त को रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed