फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shicshamitr be with his family Jntr- Mantar

परिवार समेत जाएंगे शिक्षामित्र जंतर- मंतर

Sun, 04 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 04 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitr be with his family Jntr- Mantar

शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा की शनिवार को हुई बैठक में शिक्षामित्रों से परिवार के साथ पांच, छह व सात अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।

विज्ञापन



बीआरसी अजीतमल पर हुई बैठक की अध्यक्षता सात कुमार शुक्ला ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्राथमिक शिक्षक संघ  के मंडलीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी ने शिक्षामित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आह्वान किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ अध्यापकों को पूरी सहानुभूति है और उनकी लड़ाई में बराबर साथ देंगे । वहीं मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि जिले के सभी शिक्षामित्र अपनी अपनी बीआरसी से रविवार शाम छह बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि शिक्षामित्रों को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपाल सिंह का भी समर्थन मिल चुका है। बैठक को महिला शिक्षामित्र किरन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रशांत पाठक, उमेश तिवारी, शिववीर सिंह, गजेंद्र, अवधेश देवेंद्र, दिव्या गुप्ता, अलका शुक्ला, जितेंद्र शर्मा आदि सैकड़ों शिक्षमित्र मौजूद रहे ।

भोजन, पानी लेकर दिल्ली पहुंचेंगे शिक्षामित्र- औरैया। शिक्षामित्र अपने संगठन के माध्यम से दिल्ली कूच करने को तैयार है?। शनिवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दिल्ली पहुंचने की रणनीति तय की। सभी शिक्षामित्रों को पानी व आईडी प्रूफ साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।


जालौन चौराहा स्थित होटल केसर कुंज में शनिवार को औरैया ब्लाक के शिक्षामित्रों की बैठक में सभी ब्लाकों के शिक्षामित्रों से निर्धारित स्थान पर मिलने को कहा गया है।



औरैया ब्लाक के सभी शिक्षामित्र जालौन चौराहा स्थित होटल केसर कुंज पर, भाग्यनगर ब्लाक के शिक्षामित्र रेलवे स्टेशन दिबियापुर, अजीतमल ब्लाक के शिक्षामित्र बीआरसी अछल्दा, एरवाकटरा ब्लाक के शिक्षामित्र बीआरसी एरवाकटरा, सहार ब्लाक के शिक्षामित्र बीआरसी सहार, बिधूना ब्लाक के शिक्षामित्र बीआरसी बिधूना में उपस्थित हों।

यहां पर उन्हें बसें मिलेंगी। सभी शिक्षामित्र अल्पहार, दो लीटर की पानी की बोतल व अपना आईडी प्रूफ साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed