{"_id":"68a76c823b82d422210c6c7a","slug":"she-threw-tea-on-her-husband-when-he-refused-to-let-her-talk-on-the-phone-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130388-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फोन पर बात करने से मना किया तो पति पर फेंकी चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फोन पर बात करने से मना किया तो पति पर फेंकी चाय
Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। पत्नी को मोबाइल फोन पर बात करने से मना करना पति पर महंगा पड़ गया। नाराज पत्नी ने पति पर पहले चाय फेंक दी। बाद में गरम बर्तन से उसकी पिटाई कर दी। यह मामला 16 अगस्त है। पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी इकलाख ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की सुबह परिवार के साथ घर पर था। उसने पत्नी गुलफसा को चाय बनाने के लिए कहा। इस दौरान पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी।
दोबारा चाय के लिए कहने पर गुस्साई पत्नी रसोई से गर्म चाय लाई और उस पर फेंक दी। इसके बाद चाय बनाने वाले बर्तन से उस पर हमला कर दिया। इससे उसका चेहरा, गर्दन व छाती जल गई।
विज्ञापन
इकलाख ने पुलिस को बताया कि उसके शोर मचाने पर उसकी मां सिराजन बेगम वहां पहुंचीं। तभी पत्नी बच्चों के साथ आई और गाली-गलौज करते हुए घर से चली गई। इकलाख ने पत्नी के मायके में शिकायत की।
आरोप है कि पत्नी के भाई रिजवान, इमरान व रिहान फोन पर धमकी देने लगे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।