फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shankar procession will start with the opening of Ramlila

शंकर बारात के साथ शुरू होगा रामलीला का आगाज

Tue, 06 Oct 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Tue, 06 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shankar procession will start with the opening of Ramlila

रामलीला एवं दशहरा मेला आयोजन की तैयारियां शुरू हो गईं है। 13 अक्तूबर को भोले बाबा की बारात के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाएगा। फफूंद की ऐतिहासिक रामलीला में क्षेत्र के मंजे हुए कलाकार अभिनय करेंगे।

विज्ञापन



रामलीला कमेटी अध्यक्ष बृजेंद्र मोहन शुक्ला एडवोकेट, मानवेंद्र पोरवाल (बब्बू दादा), उमेश अवस्थी, प्रमोद तिवारी, अन्नू  शर्मा, अनिल सविता, राजू दुबे, राजू पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला एवं दशहरा मेला महोत्सव में मंजे हुए कलाकारों की ओर से मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन



इस वर्ष की रामलीला में राम की भूमिका में मनोज त्रिपाठी बांदा, लक्ष्मण की भूमिका  सौरभ त्रिपाठी अयोध्या, व्यास की भूमिका मनोज शर्मा जालौन, वादक की भूमिका  अवधेश दतिया नृत्य  व लेडीज कलाकार की भूमिका रामकुमार बाबा, छायारानी  जालौन, चौमुखा पात्र की भूमिका पप्पू मिश्रा मैथा, श्याम सुंदर शर्मा,  लल्ला दुबे ककोर निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हास्य कलाकार की भूमिका रामपाल कानपुर एवं परशुराम की  भूमिका राजू मिश्रा शोभन सरकार कानपुर एवं धनुष भंग के दिन लक्ष्मण की  भूमिका रविकांत मिश्रा कानपुर, रावण की भूमिका रमन त्रिपाठी कानपुर,  वाणासुर की भूमिका देवेंद्र सिंह गौढ़ कानपुर एवं जनक की भूचिमका नरेश  शुक्ला मैथा करेंगे।

 
बताया कि रामलीला के प्रमुख कार्यक्रमों में  13 अक्तूबर को शंकर बारात, 15 अक्तूबर ताड़का वध,  17 अक्तूबर को धनुष यज्ञ एवं 19 अक्तूबर की रात्रि राम केवट संवाद होगा।


श्री रामलीला एवं दशहरा  मेला महोत्सव को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक सहयोगी समिति गठित की गई है, जिसमें अध्यक्ष बृजेंद्र मोहन शुक्ला एडवोकेट होंगे।



सहयोगी समिति में  मानेंद्र पोरवाल उर्फ बब्बू दादा, अरविंद कुमार यादव, उमेश अवस्थी,  प्रमोद तिवारी, अन्नू शर्मा, अनिल सविता, राजू पांडेय, अनुराग तिवारी,  ओमबाबू तिवारी, शानू शुक्ला, एवं शैलेंद्र कुशवाहा को रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed