फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sewerage water will be clean from micro-organisms and plants

सूक्ष्म जीवों और पौधों से साफ होगा सीवरेज का पानी

Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sewerage water will be clean from micro-organisms and plants
यमुना नदी में गिरता सीवर के पानी का नाला। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर से प्रतिदिन निकलने वाले सीवरेज के पानी से यमुना नदी को दूषित होने से बचाने की पहल धरातल पर उतरेगी। सीवर के पानी को बायोरेमेडिएशन (सूक्ष्म जीवों) और फाइटोरेमिडिएशन (पौधों) तकनीक से शुद्ध करने के प्रस्ताव को डीएम ने हरी झंडी दे दी है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू हो जाएगा। इससे यमुना नदी के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन शहर से निकलने वाला लगभग 12.37 मिलियन लीटर दूषित पानी नालों के माध्यम से यमुना नदी में गिरने से उसका जल प्रदूषित हो रहा है। इसे लेकर अमर उजाला की ओर से यमुना के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए मुहिम चलाई गई। इस पर पालिका प्रशासन की ओर से अप्रैल 2022 में जिलाधिकारी को सूक्ष्म जीवों व पौधों से सीवरेज के पानी को शुद्ध करने की तकनीक के लिए 72 लाख रुपये का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव को जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट पर पालिका 15वें वित्त आयोग से 72 लाख रुपये खर्च करेगी। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से सीवरेज पानी को साफ करने के लिए सीवर के पानी में सूक्ष्म जीवों (बैक्टीरिया) और जलीय पौधों को डाला जाएगा। यह जीव व पौधे पानी में घुलित विषाक्त पदार्थों का असर कम कर पानी को शुद्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बलवीर सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से सूक्ष्म जीवों व पौधों से सीवर के पानी को साफ करने की तकनीक के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इसको अमल में लाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी।

शासन ने नहीं दिया ध्यान
जल निगम की ओर से अप्रैल 2021 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट के तहत 89 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल तो कर लिया गया था, पर आज तक इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी नहीं मिली है।

 21 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद

21 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

22 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर । संवाद

22 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर । संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed