{"_id":"6abc02d296d778bc470efe94","slug":"seven-youths-to-become-agricultural-graduate-entrepreneurs-licensing-process-begins-auraiya-news-c-211-1-akb1003-152436-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात युवा बनेंगे कृषि स्नातक उद्यमी, लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात युवा बनेंगे कृषि स्नातक उद्यमी, लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
औरैया। कृषि की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में जुटे जिले के सात युवाओं को अब अपना उद्यम शुरू करने का मौका मिलेगा। कृषि स्नातक उद्यमी योजना के तहत शासन से जिले को सात उद्यमियों के चयन का लक्ष्य मिला था। दो युवाओं के लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है, जबकि पांच युवा जल्द आवेदन करेंगे।
जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि लाभार्थियों को बैंक ऋण के माध्यम से उद्यम शुरू करने की सुविधा मिलेगी। योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण पर अधिकतम 45 हजार रुपये तक का अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इसके साथ ही 24 हजार रुपये तक के किराये की सहायता भी दी जाती है। इससे युवाओं को शुरुआती दौर में उद्यम स्थापित करने और संचालन में आर्थिक मदद मिलेगी। विभाग के अनुसार चयनित सभी सात लाभार्थियों को इटावा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद अब उन्हें उद्यम स्थापना की प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है।
इनका हुआ चयन
अछल्दा के यशवंत सिंह, अजीतमल के सौरभ कुमार, मुरादगंज के धनंजय सिंह, भाग्यनगर के श्रीकांत, बिधूना के विनय कुमार, एरवाकटरा के नितिन प्रताप सिंह और सहार के श्यामजी तिवारी का चयन हुआ है।