फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Server down for three days, problem in distribution of food grains

Auraiya News: तीन दिन से सर्वर ठप, खाद्यान्न वितरण में परेशानी

Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Server down for three days, problem in distribution of food grains
पढ़ीन दरवाजा मोहल्ले में सर्वर आने के इंतजार में मौजूद लाभार्थी। - फोटो : पढ़ीन दरवाजा मोहल्ले में सर्वर आने के इंतजार में मौजूद लाभार्थी।
औरैया। खाद्यान्न वितरण में सर्वर बड़ी समस्या बनती जा रही है। पिछले तीन दिन से सर्वर न होने के कारण कोटा डीलरों के साथ-साथ लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे ई-केवाईसी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद में राशन कार्ड धारकों की संख्या दो लाख 68 हजार 247 है। इनके लाभार्थियों (यूनिट) की संख्या 10 लाख 47 हजार 650 जा पहुंची है। इनमें पात्र गृहस्थी के दो लाख 16 हजार 753 कार्डधारकों के आठ लाख 80 हजार 777 लाभार्थी हैं। वहीं, अंत्योदय के 51 हजार 494 कार्डधारकों के एक लाख 66 हजार 873 लाभार्थी हैं। जिले में कुल 611 कोटा डीलर हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला ठठराई में दोपहर 12 बजे तक सर्वर आने के कारण लोग इंतजार करते दिखे। मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा स्थित डीलर के यहां लाभार्थी सर्वर आने का इंतजार करते दिखे। सर्वर नहीं आने से खाद्यान्न नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों सर्वर की समस्या सुबह के समय देखने को मिल रही है। दोपहर बाद कुछ स्थानों पर सर्वर आने पर राशन वितरण होता है।

अक्सर समस्या रहती

अक्सर सर्वर की समस्या रहती है। सुबह से सर्वर आने का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर के 12 बजे चुके। सर्वर कब आएगा इसकी कोई जानकारी भी नहीं मिल रही है।- मुकेश, कार्डधारक

मजदूरी पर नहीं गया
घर के अन्य खर्च पूरे करने के लिए मजदूरी करता हूं। सर्वर न होने के इंतजार में दिन बीत रहा है। ऐसे में मजदूरी न कर पाने के कारण समस्या विकराल होती जा रही है।- संदीप, कार्डधारक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed