फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Server and e-POS machine down for five days

Auraiya News: पांच दिन से सर्वर व ई-पॉस मशीन ठप

Sat, 18 Jul 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Server and e-POS machine down for five days
फोटो -28- सहार में नारेबाजी करते किसान। संवाद
बिधूना/सहार। क्षेत्र में पिछले पांच दिन से सर्वर ठप होने और ई-पॉस मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण किसानों को डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। धान रोपाई और खरीफ की बोआई के सीजन में खाद वितरण बंद होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसान रोजाना सुबह से शाम तक सहकारी समितियों व पीसीएफ केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं और घंटों इंतजार के बाद बिना खाद लिए ही खाली हाथ लौट रहे हैं। बिधूना क्षेत्र की समितियों में भी पिछले पांच दिन से सर्वर पूरी तरह डाउन है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुछ देर के लिए सर्वर चालू हुआ तो राहत की उम्मीद जगी लेकिन आधार आधारित सत्यापन और अपडेट की धीमी गति के कारण किसान को 15 से 20 मिनट का समय लग गया। इसके चलते सीमित समय में केवल 11 किसानों को ही खाद वितरित की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा सर्वर बंद हो गया और दोपहर तक लाइन में खड़े किसान बिना खाद लिए लौट गए। समिति प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार तक सर्वर व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है, इसके बाद वितरण सुचारू किया जाएगा। उधर,
ताजपुर स्थित पीसीएफ केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर न तो कोई सूचना बोर्ड लगा है और न ही केंद्र प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर या खाद वितरण से जुड़ी कोई जानकारी प्रदर्शित की गई है। कर्मचारियों के समय पर न मिलने से किसानों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने मांग की है कि केंद्र पर स्पष्ट सूचना बोर्ड और संपर्क नंबर अंकित कराया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
सहार स्थित बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में पांच दिन से पॉस मशीन बंद है। समिति पर पहुंचे किसान जय सिंह किचहिया, रामवीर, शिव कुमार शाक्य, रामनाथ, बृजेश कुमार, श्रीकांत, चंद्रपाल, संजय और विजय कुमार ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे ही समिति पहुंच जाते हैं।
इस उम्मीद में शाम पांच बजे तक बैठे रहते हैं कि शायद मशीन चालू हो जाए लेकिन अंत में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द खाद न मिली तो खरीफ की बोआई बुरी तरह प्रभावित होगी।
----
वर्जन ---
पॉस मशीन तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रही है। विभागीय अधिकारियों को सूचित कर शिकायत दर्ज करा दी गई है। मशीन ठीक होते ही वितरण तत्काल शुरू कराया जाएगा। - मधु जायसवाल, सचिव सहकारी समिति, सहार

----
वर्जन ---
पॉस मशीन भारत सरकार के पोर्टल से संचालित होती है। यह तकनीकी समस्या पिछले पांच दिन से बनी हुई है, इसकी जानकारी उच्च स्तर पर भेज दी गई है। - दुर्गेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी

फोटो -28- सहार में नारेबाजी करते किसान। संवाद

फोटो -28- सहार में नारेबाजी करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed