फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   serow serway will be started again

जनपद में एक बार फिर शुरु होगा सीरो सर्वे

Wed, 02 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
serow serway will be started again
औरैया। जनपद में एक बार फिर जून में सीरो सर्वे (सर्विलांस टेस्टिंग) कराया जाएगा। इसके लिए जिले में विभागीय अधिकारियों द्वारा 10 टीमों का गठन किया जा चुका है। इसके साथ सर्वे के लिए 17 स्थान भी चयनित किए गए हैं। सर्वे की शुरुआत टीमों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिए जाने के बाद कराई जाएगी। जिसकी शासन से निगरानी भी होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए शासन ने सीरो सर्वे का निर्णय लिया है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचे और संक्रमित पाए गए परिवारों के सदस्यों को सीरो सर्वे में शामिल किया गया है। इन सदस्यों के सैंपल लेकर यह पता लगाया जाएगा कि उनके अंदर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एंटीबॉडी बनी है या नहीं।
विज्ञापन

राज्य स्तर से प्राप्त सूची के अनुसार 42 ऐसे व्यक्तियों के सैंपल लिए जाएंगे जो पूर्व में कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। प्रत्येक टीम छह घरों को चिह्नित करेंगी। जिसमें पहले चार घरों से 18 से अधिक आयु के दो पुरुष और दो महिलाओं और इसके बाद के दो घरों से 18 से कम आयु के दो लोगों को चिह्नित कया जाएगा। लिए गए सभी व्यक्तियों के सैंपलों को लखनऊ लैब जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा सीरो सर्वे
ब्लॉक गांव
अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र में - बेरी धनकर, सतेहरी, भूरेपुर, भीखेपुर, राम नगर।
औरैया सदर ब्लॉक क्षेत्र में - बाकरपुर, भरतपुर, बमुरीपुर।
भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र में - बिलारी, बिलंदपुर, जैतपुर फफूंद।
फफूंद नगर पंचायत का वार्ड 13 और छह, नगर पालिका परिषद का वार्ड आठ, दिबियापुर नगर पंचायत का वार्ड एक, बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत का वार्ड नौ।
टीम में शामिल सदस्य
एक चिकित्सक, एक प्रयोगशाला प्रावधिक (लैब टेक्नीशियन), एक एएनएम, एक आशा कार्यकर्ता/स्थानीय कार्यकर्ता।
प्रशिक्षण का नहीं मिला आदेश
शासन के निर्देश मिलते ही जिले में टीमें गठित की जा चुकीं हैं। पहले सप्ताह में सर्वे शुरू कराने के निर्देश थे। लेकिन अभी तक कोई आदेश टीमों के प्रशिक्षण के संबंध में प्राप्त नहीं हुआ है। प्रशिक्षण दिए जाने के बाद सर्वे शुरू होगा। -डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed