{"_id":"61d5e33c4e167c653339da3a","slug":"send-qr-code-crossed-25-thousand-rupees-auraiya-news-knp6737615116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेमेंट करने के बहाने क्यूआर कोड भेज खाते से 25 हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेमेंट करने के बहाने क्यूआर कोड भेज खाते से 25 हजार किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। दुकान का पेमेंट करने के बहाने एक युवती को क्यूआर कोड भेजकर साइबर ठग ने बैंक खाते से 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
दिबियापुर कस्बे के रामकृष्ण नगर में रहने वाली सृष्टि गुप्ता पुत्री अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि चार जनवरी को दोपहर में एक मोबाइल नंबर से साइबर ठग ने फोन किया। रिसीव करने पर उसने कहा कि आप सृष्टि गुप्ता बोल रही हैं।
आपके पापा ने यह मोबाइल नंबर दिया है। हमें उनको दुकान(हार्डवेयर) का पेमेंट करना है, हम एक क्यूआर कोड भेज रहे हैं। आप उसको स्कैन कर देना। मेरे पास डिटेल आ जाएगी तो मैं 25 हजार रुपये भेज दूंगा।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर भेजे गये क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। जब फोन करने वाले से संपर्क किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।