{"_id":"6222588e807bc8475b2e36c8","slug":"send-proposal-for-wheat-purchase-agencies-auraiya-news-knp683871074","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय एजेंसियों से दो दिन में केंद्रों का प्रस्ताव देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय एजेंसियों से दो दिन में केंद्रों का प्रस्ताव देने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। एक अप्रैल से गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा है। क्रय एजेंसियों द्वारा केंद्र के प्रस्ताव देने में विलंब किया जा रहा है। जिसको लेकर डिप्टी आरएमओ ने क्रय एजेंसियों को दो दिन के अंदर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं।
गेहूं खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के तहत एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी है। शासन ने इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया है। जिला प्रशासन गेहूं खरीद की तैयारियों जोरशोर से लगा है। क्रय एजेंसियों से 15 फरवरी तक केंद्रों के प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसमें अभी तक खाद्य विभाग ने सात व एफसीआई ने एक केंद्र का प्रस्ताव जिला खाद्य एवं विपणन विभाग को दिया है। कई बार कहने के बाद भी क्रय एजेंसियों द्वारा प्रस्ताव न दिए जाने पर डिप्टी आरएमओ ने नाराजगी जताते हुए एक बार फिर से दो दिन का समय दिया है।
डिप्टी आरएमए सुधांशु चौबे ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में विभिन्न एजेंसियों के 74 केंद्र बनाए गए थे। इस बार उससे कम केंद्र नहीं बनाए जाने है। केंद्र की जानकारी दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।