{"_id":"622109e0ba64330d425de346","slug":"semester-examinations-continued-on-the-second-day-with-strictness-auraiya-news-knp683683254","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के साथ दूसरे दिन भी चली सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के साथ दूसरे दिन भी चली सेमेस्टर परीक्षाएं
विज्ञापन
फोटो 03 एयूआरपी -28 - परीक्षार्थियों की तलाशी लेते महाविद्यालय के प्राध्यापक। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। तिलक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा में गुरुवार को 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।
तिलक महाविद्यालय में गुरुवार को द्वितीय पाली में बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक हुई परीक्षा में तिलक महाविद्यालय के 53 परीक्षार्थियों में चार, केके अवस्थी महाविद्यालय भरतपुर के 239 में 20 और गया प्रसाद महाविद्यालय बुढ़ादाना में 100 में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए महाविद्यालय में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया और महाविद्यालय के सचल दल को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। बताया कि कोविड-19 का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। परीक्षार्थियों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी सख्ती से परीक्षाएं कराई जा रही हैं।