फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeking to enhance the performance of the honorarium Shicshamitron

मानदेय बढ़ाने की मांग पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन

Tue, 03 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Tue, 03 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seeking to enhance the performance of the honorarium Shicshamitron
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र - फोटो : Amar ujala

समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने को लेकर शिक्षामित्र गाजी गुट ने मुख्यालय पर शिक्षक संगठन के साथ प्रदर्शन कर सीएम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में समान कार्य, समान वेतन पर 30 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षामित्र संघ गाजी गुट के जिलाध्यक्ष संतोष दुबे के नेतृत्व में समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों ने मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री विपिन तिवारी और दूरस्थ बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद यादव ने पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन में भाग लिया। गाजी गुट के जिलाध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने का आदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दे चुके हैं फिर मानदेय नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में शिक्षामित्रों को प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सरकार को समान कार्य का समान वेतन देना चाहिए। जो समायोजन से वंचित रह गए है उनका मानदेय 3500 से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने डीएम कार्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी आलोक अगिभनहोत्री, संत कुमार शुक्ला, विमल दुबे, आशू दुबे, प्रियंका, अनुपम, ममता, सुनीता, मनोज चतुर्वेदी, उमेश तिवारी, शिववीर सिंह, अनीता राजपूत, श्रीओम चतुर्वेदी सहित तीन सैकड़ा शिक्षामित्र और शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed