फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeing his rights being taken away, the ungrateful son shed his father's blood

Auraiya News: अपना हक जाता देख पिता का खून बहा बैठे कपूत

Tue, 06 May 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Seeing his rights being taken away, the ungrateful son shed his father's blood
एरवाकटरा। कागजातों में भतीजे विवेक को बेटा दर्शाने, प्लॉट बेच कर ट्रैक्टर व बाइक दिला देने से रविंद्र के बेटों को संपत्ति में हिस्सा न मिलने का डर सताने लगा था। अपना हक जाता देख कपूत पिता का खून बहा बैठे। उन्होंने फुफेरे भाई व एक अन्य साथी के साथ मिलकर पिता को अगवा कर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

इटावा जनपद के सिविल लाइन थाना के गांव नगला महाजीत निवासी रविंद्र (50) का आधा जीवन कुदरकोट थाने के रठा निवासी मामा स्व. कायम सिंह यादव के घर पर बीता। यहां रहने के दौरान उनके ममेरे भाई रामनरेश के बेटे से नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। सूत्रों के अनुसार विवेक ने भी कागजातों में रामनरेश की जगह रविंद्र को पिता दर्शाया है। यहां रहकर उन्होंने पहले 10 बीघा जमीन खरीदी थी। इसके बाद रामनरेश ने बेटी के शादी करने के लिए रविंद्र को अपनी तीन बीघा जमीन और बेच दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविंद्र ने करीब तीन माह पहले नगला महाजीत स्थित प्लॉट बेच दिया था।
विज्ञापन

जिसके रुपयों से उन्होंने भतीजे विवेक को ट्रैक्टर व बाइक दिलाई थी। इसकी जानकारी बेटे आदेश व नवीन को हो जाने पर उन्हें डर सताने लगा था कि कहीं पिता विवेक को वारिश बनाकर संपत्ति उनके नाम न कर दें। इसके चलते दोनों बेटों ने फफुरे भाई बकुआ निवासी अंकित के साथ मिलकर रविंद्र को मौत के घाट उतारने की ठान ली। रविवार सुबह पिता व रिश्तेदार विवेक के भरथना इटावा जाने के दौरान उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कार से पीछा कर टक्कर मार दी। इसके बाद पिता को अगवा कर रास्ते में अंकित व नवीन बेरहमी से पिटाई करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एरवाकटरा के जयसिंहपुर के पास घेराबंदी कर रविंद्र को आरोपियों के चंगुल से जीवित छुड़ा लिया। उनकी हालत नाजुक देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की ही कार से रविंद्र को सीएचसी एरवाकटरा पहुंचाया। मगर चोटें गहरी होने के चलते रविंद्र ने दम तोड़ दिया। कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि आदेश, नवीन व अंकित को जेल भेजा जा चुका है। शेष एक आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed