फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Security guards will get 15 thousand salary, will have to go to Delhi NCR

Auraiya News: सिक्योरिटी गार्ड को मिलेगा 15 हजार वेतन, जाना पड़ेगा दिल्ली एनसीआर

Fri, 22 Aug 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 22 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Security guards will get 15 thousand salary, will have to go to Delhi NCR
औरैया/ककोर। ककोर मुख्यालय स्थित सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ी। रोजगार मेले में यहां पर दिल्ली समेत कई अन्य शहरों से आईं कंपनियों ने 120 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें से 52 का नौकरी के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

उधर, कंपनी की शर्तों को सुनकर युवा असमंजस की स्थिति में दिखे। सिक्योरिटी गार्ड के लिए दिल्ली एनसीआर में 15 हजार की नौकरी ऑफर हुई, ऐसे में कई युवाआें ने जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में जी-फोरएस सिक्योरिटी, पुखराज हेल्थकेयर, एलआईसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कॉर्टिनोबस फर्टिलाइजर व होंडा कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। होंडा कंपनी की ओर से युवाओं का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया, अन्य कंपनी के अधिकारी स्वयं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं से उनके अनुभव व कार्य कुशलता की जानकारी ली। साथ ही साथ उन्हें पैकेज व सहूलियतों से लेकर उनके कार्यक्षेत्र से रूबरू कराया। जी-फोरएस सिक्योरिटी कंपनी के प्रतिनिधि अमित अवस्थी के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड को आठ घंटे की ड्यूटी पर 15 हजार वेतन और सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा। ड्यूटी दिल्ली एनसीआर में करनी होगी।
वहीं, इतनी कम पगार और दिल्ली में नौकरी का ऑफर सुनकर युवा किनारा करते नजर आए।
हालांकि युवाओं ने नौकरी के ऑफर का प्रमाण पत्र ले लिया। वहीं एलआईसी के प्रतिनिधि की ओर से जिले में ही काम करने का ऑफर दिया गया, लेकिन नौकरी केवल कमीशन पर होगी। यह बात भी युवाआें को रास नहीं आई। फर्टीलाइजर कंपनी के प्रतिनिधि धर्मवीर के 15 हजार रुपये वेतन का ऑफर सुनकर कुछ युवा सहमत दिखे।

समापन पर चयनित युवाओं के नाम की घोषणा की गई। गांव मेरखपुर निवासी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 15 हजार वेतन बताया गया है। इसके लिए सोचना होगा। दिबियापुर निवासी विमल ने कहा कि 15 हजार की नौकरी मिली है। अमित ने कहा कि दूसरे शहर जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed