फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Secretaries denied application verification

सचिवों ने आवेदन सत्यापन से किया इनकार

Mon, 09 Jul 2018 11:41 PM IST
सचिवों ने आवेदन सत्यापन से किया इनकार
सचिवों ने आवेदन सत्यापन से किया इनकार Updated Mon, 09 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
 अमर उजाला ब्यूरो  
विज्ञापन

औरैया। लेखपाल की हड़ताल से आय, जाति व मूल निवास का सत्यापन रुका है। इधर सचिवों ने आवेदनों का सत्यापन करने से इनकार कर दिया है। जिससे आवेदकों की मुसीबत और बढ़ गई है। समय से प्रमाण पत्रों के न बन पाने के कारण आवेदक परेशान हैं। जिले की तीन तहसीलों में आय, जाति, मूल निवास के कुल 11977 आवेदन लंबित पड़े हैं।
 आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेखपालों ने तहसील के कार्यों पर भी रोक लगाई थी, साथ ही तहसील पहुंचने वाले आवेदनों का निस्तारण न करने की जिद भी इस हड़ताल में शामिल की। इधर सचिवों ने आवेदनों के सत्यापन करने से मना कर दिया है।  जिससे स्कूलों और कालेजों में प्रवेश के लिए छात्रों को आय, जाति व मूल निवास के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आवेदक स्वयं ही तहसील और लेखपालों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें निराशा ही मिल रही है। जिले में तीन तहसीलों में आय, जाति व मूल निवास के 11977 आवेदन लंबित पड़े होने की जानकारी मिली है। जिसमें सबसे अधिक सदर तहसील में आय के 1450, जाति के 1400 और एसडीएम के यहां मूल निवास के 1250 आवेदन लंबित पड़े हैं।  
विज्ञापन


इनसेट  
सदर तहसील में लंबित आवेदन  
आय             जाति                 निवास  
1450            1400                1250
अजीतमल तहसील में लंबित आवेदन  
आय             जाति                 निवास  
1385            1405                1053
बिधूना तहसील में लंबित आवेदन  
आय             जाति                 निवास  
1415            1295                1254
इनसेट -------------  
यह आठ लेखपाल हुए निलंबित  
सदर तहसील से  
दीपक यादव, यशोध्यान पाल, अशोक कुमार दोहरे  
अजीतमल तहसील से  
धर्मवीर सिंह, स्वदेश कुमार श्रीवास्तव  
बिधूना तहसील से  
अवधेश कुमार तिवारी, अमर सिंह शाक्य, सुशील वर्मा  
इनसेट -------  
अमीन को बनाई जा रही आईडी  
आय, जाति व मूल निवास के आवेदनों की बढ़ती संख्या और लंबित पड़े आवेदनों को देखकर जिला प्रशासन ने अमीनों से सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। सदर तहसील 15 अमीन हैं। सूत्रों की माने तो लंबित पड़े आवेदनों के सत्यापन के लिए इन सभी अमीनों की आईडी बनाई जा रही है। आईडी बनते ही अमीन लंबित पड़े आवेदनों का सत्यापन करेंगे और शीघ्र ही प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ------  
जिलाधिकारी इस संबंध में मीटिंग करने वाले हैं। मीटिंग के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा और इसके बाद ही किसी संबंध में जानकारी दी जाएगी।  
                            अमित राठौर  
                            एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed