फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM reached to check cleanliness in the ward, found teacher missing, marked him absent

Auraiya News: वार्ड में सफाई परखने पहुंचीं एसडीएम को गायब मिले शिक्षक, लगाई गैरहाजिरी

Tue, 06 May 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
SDM reached to check cleanliness in the ward, found teacher missing, marked him absent
बिधूना। कस्बा में साफ-सफाई का जायजा लेने निकलीं एसडीएम को एक प्राइमरी स्कूल को बच्चे खोलते मिले। वहां तय समय पर शिक्षक नहीं पहुंचे थे। उन्होंने उनका इंतजार किया। प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षक व शिक्षा मित्र के न पहुंचने पर उन्होंने उन्हें गैरहाजिर कर दिया।
विज्ञापन


बिधूना तहसील की एसडीएम गरिमा सोनकिया ने मंगलवार सुबह नगर पंचायत बिधूना के दो वार्डों का मुआयना किया। सबसे पहले पुराने बिधूना वार्डों की गलियों में घूमकर सफाई का निरीक्षण किया। डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए लोगों से जानकारी ली। वार्ड दो में आंबेडकरनगर में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान एसडीएम की नजर यहां के प्राइमरी स्कूल पर पड़ी। स्कूल के अंदर परिसर में बच्चे खेलते दिखे, जबकि अध्यापक नहीं थे। जब उन्होंने समय देखा तो सुबह के 7:20 बजे थे।
विज्ञापन

कोई भी अध्यापक विद्यालय में मौजूद नहीं था। जैसे ही वह स्कूल पहुंचीं तब तक एक सहायक अध्यापक अरुण प्रताप सिंह 7:22 पर पहुंच गए। बच्चों से जानकारी ली तो बताया कि स्कूल 07:30 बजे का है। स्कूल में दाखिल होकर एसडीएम ने 7:30 बजने का इंतजार किया। तय समय के बावजूद बाकी शिक्षक नहीं पहुंचे तो हाजिरी रजिस्टर में उनके नाम के आगे 7:31 बजे गैरहाजिरी लगा दी। गैरहाजिर रहने वालों में प्रधानाध्यापक गीता राव, सहायक अध्यापक नेहा यादव, अदिति यादव सहा. ज्योति, शिक्षा मित्र सरिता यादव, प्रदीप कुमार, रूपरानी यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
गुरु जी की कुर्सी साफ करते दिखे बच्चे, शिक्षक को लगाई फटकार
शिक्षकों का इंतजार करने के दौरान एसडीएम ने वहां बच्चों को शिक्षक की कुर्सी साफ करते हुए देख लिया। इस पर उन्होंने वहां मौजूद शिक्षक अरुण प्रताप सिंह से नाराजगी जताई। शिक्षक ने जवाब दिया कि स्कूल में चपरासी की तैनाती नहीं है। इस पर खफा होकर एसडीएम ने कहा यह बच्चों का काम नहीं है। अगर आपको बैठना है तो खुद साफ करो।




15 मिनट पहले पहुंचना होता है स्कूल
इस मामले में बिधूना ब्लॉक के बीईओ अलकेश ने बताया कि जानकारी हुई है कि अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे थे। बताया कि इन दिनों स्कूल का समय सुबह 07:30 बजे से है। इसके तहत शिक्षकों को 15 मिनट पहले पहुंचना चाहिए। स्कूल में छुट्टी होने के 15 मिनट बाद ही निकलना चाहिए। मंगलवार को जो भी शिक्षक गैरहाजिर मिले, उन्हें नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed