फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM reached to check cleanliness in the ward, found teacher missing, marked him absent

Auraiya News: पर्यावरण सुरक्षा में योगदान देने वाले प्रधान, सचिव होंगे सम्मानित

Tue, 06 May 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
SDM reached to check cleanliness in the ward, found teacher missing, marked him absent
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा कर प्रगति ली। बाद में उन्होंने तय 25 सौ का लक्ष्य पंद्रह दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जो प्रधान व सचिव सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य करेंगे उन्हें ग्रीन बिल्डिंग अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जिले का लक्ष्य 12,000 तय है। इसके लिए यहां पर 11 वेंडर चयनित किए गए हैं। इनके अलावा जनपद इटावा के वेंडरों द्वारा भी औरैया में काम किया जा रहा है। बैठक में परियोजना अधिकारी ने बताया कि जनपद में 833 पंजीकरण हुए हैं, इनके सापेक्ष 344 सोलर पावर प्लांट लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

589 विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही 285 उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है। डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाने को ऋण के लिए आवेदकों को ऋण मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने प्रधान एवं सचिव से पीएम सूर्य घर योजना का प्रचार-प्रसार कराकर तय लक्ष्य 2500 को 15 दिन में पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed