{"_id":"61b24eb9cf739501673649cc","slug":"sdm-ended-the-farmers-fast-auraiya-news-knp6686867153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने खत्म कराया किसानों का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने खत्म कराया किसानों का अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया) धान खरीद केंद्रों पर धांधली को लेकर शुरू भाकियू (लोकशक्ति) पदाधिकारियों के अनशन को एसडीएम ने आश्वासन देकर खत्म कराया। एसडीएम ने किसानों को धान खरीद में पारदर्शिता बरते जाने का आश्वासन दिया है।
बिधूना उप मंडी परिसर में बुधवार से किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में अनशन शुरू किया गया था। किसान नेता धान खरीद केंद्रों पर अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों द्वारा मनमानी का आरोप लगा रहे थे। किसानों ने बताया कि उन्हें न तो समय से टोकन मिल रहा और नहीं तौल कराई जा रही है।
केंद्र पहुंचने वाले किसानों को धान में नमी बता कर वापस किया जाता है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के साथ गलत व्यवहार हो रहा है। धान खरीद में परेशानी हो रही है। डीएपी और यूरिया के लिए किसान परेशान हैं। इधर अनशन की जानकारी पर एसडीएम रामऔतार वर्मा किसानों के बीच पहुंचे। एसडीएम ने किसान नेताओं को समझा कर अनशन खत्म कराया।