{"_id":"62ec10527e24fd6d3c2397e7","slug":"scorched-child-dies-due-to-battery-explosion-auraiya-news-knp711241977","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बैटरी फटने से झुलसे बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बैटरी फटने से झुलसे बालक की मौत
विज्ञापन
हर्ष की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। घर पर रखी बैटरी फटने से मंगलवार देर शाम मासूम बुरी तरह से झुलस गया था। गंभीर हालत में परिजन उसे सैफई ले गए थे, जहां इलाज के तीसरे दिन मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत पर परिजन रो रोकर बेहाल हैं।
दिबियापुर कस्बे के शास्त्री नगर निवासी सोलर पैनल एवं बैटरी का व्यवसाय करने वाले दिनेश दुबे उर्फ गुड्डू का पुत्र हर्ष उर्फ देवू (9) मंगलवार शाम घर में खेल रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। पास में खेल रहा हर्ष बैटरी से निकले खौलते एसिड से गंभीर रूप से झुलस गया। हर्ष के दोनों हाथों के पंजे उड़ गए थे। पेट भी बुरी तरह से झुलस गया था। आंखों में भी गहरे जख्म थे।
तुरंत पिता गुड्डू घायल बेटे को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां से गंभीरावस्था में हर्ष को सैफई रेफर कर दिया गया। गुरुवार दोपहर हर्ष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुड्डू दुबे का हर्ष इकलौता पुत्र था। परिजनों को जैसे ही हर्ष के मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी हुई थी, मौत की सूचना नहीं मिली है। घटना की जानकारी की जा रही है।