फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Science leads peak

विज्ञान पहुंचाता है शिखर पर

Fri, 31 Jul 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 31 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Science leads peak

तिलक इंटर कालेज में गुरुवार को दो दिवसीय इंसपायर प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने किया।

विज्ञापन



एसपी ने इस दौरान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए गए माडलों का अवलोकन किया और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न प्रोजेक्ट बनाए और उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।


 
पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि विज्ञान छात्र-छात्राओं को शिखर पर पहुंचाता है। विज्ञान के जरिए कठिन से कठिन चीज भी सरल बनाई जा सकती है। कहा कि जिस छात्र ने जो भी माडल बनाए हैं, उन्हें उसके बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन



कहा कि अब पूरे विश्व में विज्ञान का उपयोग किया जा रहा है। विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विज्ञान में रुचि लेनी चाहिए, जिससे उन्हें विज्ञान में छोटी-छोटी चीजों की जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
प्रदर्शनी में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अभिषेक प्रताप ने डॉ. कलाम राकेट बनाई, जो हवा भरने से उड़ता था। इसी प्रकार ऊर्जा संरक्षण के जरिए कक्षा 10 के छात्र दीपांशु ने ताली बजाने से बल्ब जलाकर दिखाया। नगर पालिका इंटर कालेज की छात्रा अर्पणा वर्मा ने विज्ञान के जरिए प्रदूषण के विभिन्न रूपों को दर्शाया।



 गोष्ठी के दौरान कार्यक्रम संयोजक आंजनेय सहाय अवस्थी ने पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर उमाकांत दीक्षित, सुरेशचंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, उमेश तिवारी, रामपाल सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed