{"_id":"617c3cf8c7b98a4d041d7d41","slug":"school-auraiya-news-knp66120122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागिनी सैनी प्रधानमंत्री और आदर्श तिवारी बने उप प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागिनी सैनी प्रधानमंत्री और आदर्श तिवारी बने उप प्रधानमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बारहवीं कक्षा की छात्रा रागिनी सैनी को प्रधानमंत्री और आदर्श तिवारी को उप प्रधानमंत्री पद का दायित्व मिला। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर औरैया रमेश चंद्र यादव ने छात्र संसद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
एसडीएम रमेश चंद्र यादव, विद्यालय के प्रबंधक राघव मिश्र एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने मां वीणावादिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। एसडीएम रमेश चंद्र ने 12वीं कक्षा की छात्रा रागिनी सैनी को प्रधानमंत्री और आदर्श तिवारी को उप प्रधानमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम ने कहा कि छात्र संसद के माध्यम से छात्र छात्राओं की समस्याओं का समाधान करें, लक्ष्य को निर्धारित करके अपने कार्य को पूरा करें।
प्रबंधक राघव मिश्र ने छात्रों को छात्र संसद के माध्यम से भारतीय संसदीय प्रणाली को समझने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों को उनके दायित्व का बोध कराते हुए अपने अपने विभाग में सक्रियता से कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने प्रस्तुत की। छात्र संसद के मंत्रिमंडल में शशांक तिवारी को अनुशासन मंत्री, गौरव भारती को चिकित्सा मंत्री, स्नेह शुक्ल को वंदना मंत्री, सुकृति तिवारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्रालय, और मोनिका यादव को उप चिकित्सा मंत्री का पदभार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजीव दुबे ने किया।