फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sawan start from 25 july

सौभाग्य योग में होगी भोलेनाथ की भक्ति

Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
sawan start from 25 july
औरैया। सावन माह 25 जुलाई रविवार को आयुष्मान और सौभाग्य योग में शुरू होगा। यह योग श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलदायक होगा। बीहड़ क्षेत्र के देवकली मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को आयोजित होने वाले अभिषेक व अनुष्ठान की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

सनातन धर्म में सावन का विशेष महत्व है। श्रद्धालु जल, दूध और गंगाजल से महादेव का अभिषेक करते हैं। आचार्य मनोज अवस्थी ने बताया कि इस साल सावन का प्रारंभ आयुष्मान योग में है। पवित्र माह में चार सोमवार और दो प्रदोष पड़ेंगे। पूजा अनुष्ठान के लिए कई योग होंगे। शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित देवकली मंदिर पर सावन मास पर जिले के साथ-साथ जालौन, कानपुर देहात, कन्नौज आदि जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

खास होंगे ये दिन
पहला सोमवार 26 जुलाई, दूसरा सोमवार दो अगस्त को, तीसरा सोमवार नौ अगस्त को और चौथा सोमवार 16 अगस्त को रहेगा। मासिक शिवरात्रि छह अगस्त को और सावन के प्रदोष पांच और 20 अगस्त को पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed