फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Savghi Bigha wheat crop from fire

आग से सवा बीघा गेहूं की फसल जली

Wed, 05 Apr 2017 11:56 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 05 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Savghi Bigha wheat crop from fire
आग लगने से राख हुई गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव सुअटपुर में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटों को देख आसपास के खेत मालिकों ने फसल काटकर आग को रोकने का प्रयास किया। आग से सवा बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


  ब्लाक अजीतमल क्षेत्र के गांव बल्लापुर निवासी छोटे कुम्हार पुत्र श्रीनारायण के  खेत पास के ही गांव सुअटपुर में हैं। बुधवार की गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस, दमकल विभाग के अधिकारियों को दी गई। किसान आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने के 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तब तक छोटे कुम्हार के सवा बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से खेत मालिक को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम अजीतमल अमित राठौर ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed