{"_id":"e08de9de2d278d1ea0c8ab78854b533a","slug":"saurabh-first-in-mairathan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में सौरभ ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में सौरभ ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग की ओर से सड़क हादसों के शिकार हुए लोगों की स्मृति में मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें तीन दर्जन धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन सौरभ सिंह ने जीती। जबकि अश्वनी और आशुतोष को द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
शहर के सुभाष चौक चौराहे से मैराथन दौड़ को एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में 59 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ सुभाष चौक से शुरू होकर फफूंद रोड, जेसीज चौराहा, इटावा रोड होते हुए सुभाष चौक पर खत्म हुई।
मैराथन में सौरभ प्रथम, अश्वनी दूसरे और आशुतोष तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा पांच धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि उप संभागीय परिवहन अधिकारी वीके सोनकिया ने कहा कि आज हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ काफी बढ़ा है। वहीं एआरटीओ मनोज कुमार ने कहा कि घटनाओं का मुख्य कारण है वाहन चलाने के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें।
विज्ञापन
एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़ने का एक कारण यह भी है कि लोग घटना में घायल हुए को अस्पताल तक पहुंचाने में डरते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पुलिस का भय मन से निकाले और घायलों को अस्पताल पहुंचाएं। कार्यक्रम में एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुभाष अत्री, कोतवाल आदित्य प्रकाश यादव, यातायात प्रभारी माया यादव, एसआई राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
देश सेवा करने का मन में है जज्बा
परिवहन विभाग की ओर से आयोजित मैराथन में प्रथम स्थान पाने वाले सौरभ कुमार सिंह का कहना है कि बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही अब आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। वहीं अश्वनी आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं। तीसरे नंबर पर रहे ग्राम समरथपुर निवासी आशुतोष कहते हैं कि फौज में भर्ती होने की बचपन से ही ललक है। पढ़ाई के साथ वह फौज में जाने की तैयारी कर रहे हैं।