{"_id":"61535d4c8ebc3e62906b3d49","slug":"sapa-mlc-in-court-auraiya-news-knp655071466","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा एमएलसी कमलेश पाठक की कोर्ट में हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा एमएलसी कमलेश पाठक की कोर्ट में हुई पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड की सुनवाई विशेष न्यायालय एमपी, एमएलए कोर्ट में मंगलवार को हुई। डेढ़ वर्ष से कारागार में निरुद्ध सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाइयों समेत सभी 11 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में हुई गोलीबारी में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सपा एमएलसी कमलेश पाठक व उनके सगे भाइयों पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक, सरकारी गनर समेत 11 लोगों को जेल भेज दिया था। शासन ने एमएलसी पर गैंगस्टर भी लगाया।
इस दोहरे हत्याकांड का विचारण गत सप्ताह से विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट रजत सिंहा के समक्ष शुरू हो गया था। उच्च न्यायालय से मामले का शीघ्र निस्तारण किए जाने का निर्देश है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई शीघ्रता से करनी शुरू कर दी है। वादी आशीष चौबे की गवाही गत सप्ताह हुई थी। जिस पर बचाव पक्ष के वकील कृपानंद उर्फ गोपाल बाजपेयी की बहस जारी है।
विज्ञापन
न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता अरविंद राजपूत ने बताया कि अगली सुनवाई तिथि पांच अक्टूबर तय की गई है। सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोर्ट परिसर में पहुंचाया गया। कोर्ट के बाहर भी सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व अन्य फोर्स मौजूद रहा।