फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Santosh became the president of business board and Brajesh Yuva

व्यापार मंडल अध्यक्ष बने संतोष और युवा की जिम्मेदारी ब्रजेश को

Mon, 18 Jul 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Santosh became the president of business board and Brajesh Yuva
दिबियापुर (औरैया)। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की मुख्य एवं युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद रविवार को उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष संतोष सोनी, महामंत्री नवीन गणेश पोरवाल एवं युवा कार्यकारिणी में अध्यक्ष ब्रजेश यादव एवं महामंत्री अरुण पाल बने।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता दादा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी के खिलाफ जिले से लेकर प्रदेश तक लड़ाई लड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि उनका संगठन जमीन पर बैठकर व्यापार करने वाले मोची और ढेली खोमचे वालों से लेकर शोरूम में बैठे व्यापारियों की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि छोटे बड़े सभी व्यापारियों के हित में संगठन काम करेगा। महामंत्री नवीन गणेश पोरवाल ने कहा कि प्रत्येक माह होने वाली मासिक बैठक में केवल व्यापारी हित के मुद्दों पर चर्चा होगी। युवा नगर अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहा कि उनका संगठन दलगत राजनीति से दूर रहते हुए केवल व्यापारी हित की बात करेगा। संगठन में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की मुख्य टीम में अमित पोरवाल कोषाध्यक्ष, अजय पोरवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल, मोहम्मद अख्तर, राजेश सक्सेना, मनोज शर्मा, वरिष्ठ मंत्री शैलेंद्र सोनी, मंत्री अखिलेश जैन, योगेंद्र राजपूत, गौरव पोरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed