{"_id":"5debf8df8ebc3e1bea158c21","slug":"samvidhan-ki-sapath-li-auraiya-news-knp5307746187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ के साथ संविधान जागरूकता अभियान का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ के साथ संविधान जागरूकता अभियान का हुआ समापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के तिलक महाविद्यालय परिसर में समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित संविधान जागरूकता अभियान का शनिवार को समापन हो गया। दो से सात दिसंबर तक चले इस अभियान में छात्र-छात्राओं को संविधान के विषय में विस्तार से जानकारियंा दी। साथ ही संविधान का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
शनिवार को समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अविनाश चंद्र गुप्त ने सभी से संविधान का सम्मान व उसका पालन करने की अपील की। इस दौरान हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सियाराम ने प्रस्तावना में निहित शब्दों का निहितार्थ हिंदी परिप्रेक्ष्य में समझाया और धर्म की कर्तव्य के रूप में व्याख्या की। बताया कि धार्मिक संघर्षों को समाप्त करने के लिए भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। भारत के प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने का मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए मूल कर्तव्यों को निभाने की अपील की।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि अपने संविधान को सभी को जानना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की पुस्तक खरीदकर उसका अध्ययन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने समापन की घोषणा की। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।