{"_id":"62b0c07b722cb8131643c0d3","slug":"sampling-of-22-people-for-malaria-test-auraiya-news-knp7034211109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया जांच के लिए हुई 22 लोगों की सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया जांच के लिए हुई 22 लोगों की सैंपलिंग
विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी- 08 नारायणपुर में खुली नाली, दे रही मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया को दावत। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब हर पहलू पर ध्यान दे रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया जांच के लिए 22 लोगों के खून के नमूने लिए हैं। इनमें ज्यादातर नमूने बच्चों के हैं।
जुलाई से पहले ही स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू को लेकर सतर्क हो गया है। जिले की पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 22 लोगों की मलेरिया जांच के लिए खून के नमूने लिए हैं। स्लाइड्स तैयार कर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा है। इसमें अधिकांश नमूने बच्चों के हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब ने बताया कि अस्पतालों में इलाज कराने आए 22 लोगों ने मच्छर काटने से शरीर में समस्या होने की बात कही। इसलिए उनके खून के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी और गंदगी इकट्ठा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, घर और आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें। बताया कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनियां जैसी बीमारियां मच्छरों के काटने से होती हैं। मच्छर गंदगी, गीले कूड़े और एक जगह पर जमा पानी के ऊपर अधिक मंडराते हैं। मच्छरों से निजात के लिए सावधानियां बरतें।