{"_id":"eb43d0d068622fdb8c99e235beddafcb","slug":"salute-you-my-great-masters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत शत तुम्हें प्रणाम, मेरे गुरुजन महान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत शत तुम्हें प्रणाम, मेरे गुरुजन महान...
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेल विहार स्थित गेल डीएवी माडल स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्रीमती निधि राठौर ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बच्चों ने शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
कक्षा एक से पांच तक के सभी विद्यार्थियों ने शत शत तुम्हें प्रणाम मेरे गुरुजन महान, समूह गान गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस पर अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की शाखा गेल डीएवी माडल स्कूल के कब और बुलबुल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वृक्षारोपण के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। घरती को हराभरा बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन