{"_id":"5e04fdc98ebc3e881e6a466b","slug":"sakstrar-auraiya-news-knp5346105158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा सोशल आडिट टीम के सदस्यों का हुआ साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा सोशल आडिट टीम के सदस्यों का हुआ साक्षात्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औैरैया)। सहार ब्लॉक में मनरेगा सोशल आडिट टीम सदस्यों के साथ गुरुवार को जिला समन्वयक विधा सिंह ने सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने सदस्यों से कहा कि वह ग्राम पंचायत में हो रहे योजना के कार्यों को मौके पर जाकर देखें। उसकी रिपोर्ट शासन को भेजे। उन्होंने ब्लॉक में बैठक कर गांव के लोगों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने की बात कही।
सहार विकास खंड परिसर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सोशल आडिट टीम के महिला-पुरुष सदस्यों के चयन में पहुंची जिला समन्वयक मनरेगा विधा सिंह ने सदस्यों को ग्राम पंचायत में हो रहे योजना के तहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर शासन को अवगत कराने की बात कही। गांव के मनरेगा मजदूरों के भुगतान उनके काम और कार्डों के सत्यापन करने के साथ-साथ विकास कार्य देखने का आदेश दिया। इस मौके पर 36 से सदस्यों का साक्षात्कार हुआ। इस अवसर पर प्रवक्ता विपुल कुमार, ब्लॉक सहार समन्वयक विपेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, पवन गुप्ता, बीआरपी रविन्द्र सेंगर, सतेंद्र यादव, राजीव कुमार आदि सोशल आडीटर मौजूद रहे।