{"_id":"5ddd75a88ebc3e54f937c86f","slug":"sahuliyat-auraiya-news-knp52839763","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित ढाबों पर ही बसें रोकने का आदेश, ऐसा न करने पर स्टाफ के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित ढाबों पर ही बसें रोकने का आदेश, ऐसा न करने पर स्टाफ के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
औरैया। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर रोडवेज प्रशासन सतर्क है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने एआरएम को पत्र भेजकर सभी चालकों व परिचालकों को आदेश अनुपालन कराने के सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यदि बस को गैर अनुबंधित ढाबों पर रोका, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरएम को ढाबों का निरीक्षण कर रिपोर्ट 10 दिसंबर तक भेजने के निर्देश है। यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए जहां मील आन रोड नाम के एप से यात्री खाने का प्री-आर्डर कर सकते हैं, तो उनके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
रोडवेज बसों के चालकों और परिचालकों द्वारा बसों को मन मुुताबिक ढाबों पर घंटों खड़ा करने की शिकायतें यात्रियों ने की थी। दरअसल फ्री खाना, जेब खर्च के लालच में बसों के चालक और परिचालक अपने सेटिंग के होटलों पर बसों को समय से अधिक देर तक रोकते थे। होटल संचालकों द्वारा यात्रियों से खाने के नाम पर घटिया भोजन और अधिक पैसा वसू्ला जा रहा था। यह शिकायतें अधिकांश लंबे रूटों के चालकों और परिचालकों के खिलाफ देखने को मिलीं थी।
सपा सरकार में लंबे रूटों की बसों के लिए एक निश्चित दूरी के बाद अनुबंधित ढाबों पर रोकने की नीति बनाई थी। जो आज भी लागू है। लेकिन बसों के चालक और परिचालक अनुबंधित होटलों पर बसें न रोककर अपनी सेटिंग वाले होटलों पर बसें रोक रहे हैं। जिसे देखते हुए एमडी रोडवेज डॉ. राजशेखर ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने ट्विटर, व्हाट्सएप पर मिल रही शिकायतों के आधार पर समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को ढाबा संबंधित समस्याओं का समाधान करने और इसकी रिपोर्ट 10 दिसंबर तक हाल हाल में दिए जाने के निर्देश दिए हैं।