फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rules amended memorandum demanding teachers

नियमावली में संशोधन की मांग को लेकर शिक्षकों ज्ञापन सौंपा

Sun, 06 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 06 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rules amended memorandum demanding teachers

प्रदेश के 44 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं को गृह जनपद में

विज्ञापन
वरिष्ठता समाप्त कर पदोन्नति प्रक्रिया से बाहर किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने सपा मुखिया को संबोधित ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष को सौंपा। जिसमें अंतर्जनपदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी प्रथम नियुक्ति के आधार पर पदोन्नति देने की मांग की गई है।

सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अध्यापक नियमावली 1981 के नियम संख्या 22 (2) में ज्येष्ठता संबंधी अप्रासंगिक नियम में संशोधन न होने के कारण प्रदेश के 44 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके गृह जनपद में उनकी वरिष्ठता समाप्त करके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वरिष्ठता सूची में शामिल किया गया।

साथ ही उक्त नियमावली के द्वारा उन्हें पदोन्नति प्रक्रिया से वंचित कर दिया गया है। जिससे शिक्षकों में घोर निराशा है। शिक्षकों ने उक्त नियमावली में संशोधन कर गृह जनपद में काम कर रहे अंतर्जनपदीय शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति के आधार पर पदोन्नति का लाभ दिए जाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में जीतू उपाध्याय, अजब सिंह, राघवेंद्र सिंह चौहान, रामानंद, आशीष शुक्ला, पंकज कुमार तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed