{"_id":"6354487a90190f15bd15947e","slug":"rs-5-lakh-stolen-from-the-house-of-a-kiln-clerk-auraiya-news-knp7247035121","type":"story","status":"publish","title_hn":"असेनी में भट्टा मुनीम के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असेनी में भट्टा मुनीम के घर से पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव असेनी में भट्ठा मुनीम के घर से चोरों ने पांच लाख के नगदी व जेवर चोरी कर लिए। चोर अपने साथ तीन बक्से भी उठा ले गए। वहीं दो बक्से घर से कुछ दूर खेत में पड़े मिले।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के असेनी निवासी कैलाश नारायण चतुर्वेदी एक भट्ठा में मुनीम हैं। शुक्रवार रात कैलाश और उनकी पत्नी घर के बाहरी बरामदे में सो रहे थे। उनका पुत्र अनूप चतुर्वेदी पत्नी और बेटे के साथ घर के अंदर कमरे में थे। रात में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर चोरी कर लिए।
गृहस्वामी के भतीजे अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि चोर करीब पांच लाख के जेवर व 20 हजार रुपये ले गए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।