फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rovers-Rangers took training in cooking utensils

रोवर्स-रेंजर्स ने लिया बिना बर्तन खाना बनाने का प्रशिक्षण

Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rovers-Rangers took training in cooking utensils
औरैया। भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में रोवर-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण तिलक महाविद्यालय में शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन रोवर-रेंजर्स ने बिना बर्तन के खाना बनाने के अलावा अन्य कार्यों का प्रशिक्षण पाया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अलकेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रोवर्स और रेंजर्स के अंदर समाजसेवा व देशप्रेम पैदा करना है। रोवर्स व रेंजर्स की पहचान ही समाजसेवा से है। उन्होंने रोवर-रेंजर्स का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर ने शिविर के लिए प्रदीप कुमार त्यागी और सुनीता प्रजापति को प्रशिक्षक नियुक्त किया। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. आंजनेय सहाय अवस्थी जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट/गाइट के दिशा निर्देशन में हो रहा है। इसमें रोवर्स और रेंजर्स को पाइनरिंग, प्रोजेक्ट, आपदा प्रबंधन, बिना बर्तन के भोजन बनाना, मैपिंग, संकेत वार्ता, तंबू बनाना, गांठों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के प्रमुख संयोजक डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अर्चना द्विवेदी, संरक्षक डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता हैं। कार्यक्रम में अरुण कुमार त्रिपाठी, रामचंद्र, सागर प्रजापति, देवेंद्र कुमार, अनुभव कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed