फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rovers came forward to help the victims of the tragedy in Nepal - Rangers

नेपाल त्रासदी पीड़ितों की मदद को आगे आए रोवर्स-रेंजर्स

Fri, 01 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 01 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rovers came forward to help the victims of the tragedy in Nepal - Rangers

नेपाल में हुई भीषण त्रासदी को हर कोई अपने स्तर से मदद जुटाने में लगा हुआ है। रोवर्स-रेंजस के बालक-बालिकाओं ने राहत राशि जुटाने को पहले ही दिन डीएम कार्यालय से शुरूआत की। निराशा हाथ लगने के बाद भी उन्होंने अपने जोश को कम नहीं होने दिया और फिर से नए जोश के साथ राहत राशि जुटाने में लग गए।

विज्ञापन



 
शुक्रवार को रोवर्स-रेंजर्स के अमित मिश्रा, अनुज मिश्रा, सागर प्रजापति, शैलेंद्र कुमार सिंह, निधि सक्सेना, काजोल शर्मा ने जिला संगठन आयुक्त स्काउट शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में नेपाल त्रासदी में आहत हुए लोगों के लिए राहत राशि जुटाने के अभियान की शुरूआत की। इसकी शुरूआत डीएम माला श्रीवास्तव से करनी थी।
विज्ञापन




इसी को लेकर जोशोखरोश के साथ पूरी टीम ककोर मुख्यालय पर डीएम से मिले और उनसे सहयोग की अपेक्षा की।


 
डीएम ने कहा कि वह और लोगों से सहयोग करवाने का प्रयास करेंगी। यह बात सुनते ही रोवर्स-रेंजर्स निराश होकर कार्यालय से बाहर निकल आए। इस संबंध में ग्रुप लीडर शिव प्रताप सिंह ने कहा कि इस कदम से वह अपने रोवर्स-रेंजर्स को हताश नहीं होने देंगे और पुन: जोश के साथ पीड़ितों की सहायता को राहत राशि एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
आपदा पीड़ितों को जुटाई चार हजार की राहत राशि- औरैया। लाल बहादुर शास्त्री ओपन रोवर क्यू एवं रानी लक्ष्मीबाई ओपन रेंजर टीम के लोगों ने जिला कमिश्नर स्काउट शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यालय के अधिकारियों व शहर के लोगों से संपर्क कर 3987 रुपये की धनराशि एकत्रित की।



इस संबंध में शिव प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त एकत्रित धनराशि को नेपाल त्रासदी पीड़ित आपदा कोष में जमा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed